फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास के नाम पर तीस हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। प्रधानमंत्री आवास का धन दिलाने के नाम पर ग्रामीण से 30 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी सोनू शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया था। 31 अगस्त को सोनू के मोबाइल पर किसी ने कॉल की और बताया कि आवास स्वीकृत हो गया है।
आवास की धनराशि आवंटित करने के लिए 56 हजार रुपये का भुगतान करना होगा। उस व्यक्ति ने ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करने की बात कही।
सोनू ने व्यक्ति की बात का विश्वास करके 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। पांच दिन बीतने के बाद भी आवास के रुपये खाते में नहीं आए तो सोनू ने उस मोबाइल नंबर पर संपर्क का प्रयास किया, लेकिन नंबर बंद मिला। शनिवार को सोनू ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ठगी की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी से अभद्रता में युवक को पकड़ा
शमसाबाद। जहानगंज के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनुज दुबे शुक्रवार को अपनी टीम के साथ गांव असगरपुर में टीकारकरण करने के लिए गए थे। वहां महिला व उसके पुत्र ने डॉक्टर व उनकी टीम के साथ अभद्रता कर मोबाइल छीनने का प्रयास किया था। डॉक्टर ने महिला व उसके पुत्र के खिलाफ तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने महिला के पुत्र पिंटू को पकड़ लिया। शनिवार को पुलिस ने पिंटू के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर चालान कर दिया।(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें