फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका पर कमेंट सुन साथी का गला घोंटा

Thu, 19 Feb 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका के बारे में नाजायज कमेंट करने पर युवक ने अपने साथी कार चालक को गला घोंटकर मार डाला और शव को पपियापुर गांव के पास गड्ढे में फेंक दिया। कत्ल से घबराए युवक के साथी ने इसकी जानकारी व्यापारी नेता को दे दी। व्यापारी नेता ने कोतवाली पुलिस को बताया। इस पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए लोहिया अस्पताल भिजवा दिया गया।  मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने दो युवकों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर कोतवाली के मोहल्ला छक्का नाजिर कूंचा निवासी डाक कर्मचारी अजय त्रिपाठी की कार को थाना कमालगंज के गांव गदनपुर देवराजपुर निवासी मोहम्मद सलीम (27) पुत्र मोहम्मद अलीम चलाता था। करीब दो वर्ष पहले मोहम्मद सलीम ने किसी कारण कार को चलाना छोड़ दिया।
विज्ञापन


वह ट्रेवलिंग एजेंसियाें से संपर्क कर गाड़ी चलाने लगा। इस बीच सलीम की दोस्ती अजय के बेटे अभिषेक उर्फ दीप त्रिपाठी से बनी रही। इनमें बातचीत होती रहती थी। बुधवार की सुबह सलीम ठंडी सड़क पर एक ट्रेवलिंग एजेंसी पर गाड़ी लेने के लिए लेने पहुंचा। शाम को दीप त्रिपाठी ने फोन कर मोहम्मद सलीम को बुला लिया। रात को दीप, उसके मोहल्ले का एक दोस्त कमल त्रिपाठी व एक अन्य युवक सातनपुर मंडी रोड स्थित दीप की खाली गोदाम में खाने पीने के लिए गए थे।

यहां दावत के दौरान सलीम ने दीप के सामने उसकी प्रेमिका के बारे में नाजायज कमेंट कर दिया। इस पर दोनों में विवाद होने लगा। बात बढ़ने पर दीप और उसके एक साथी ने गला घोंटकर मोहम्मद सलीम की हत्या कर दी। शव को पपियापुर गांव के पास गड्ढे में फेंक दिया।

विवाद के दौरान खिसके साथी ने इसकी जानकारी अपने परिचित व्यापारी नेता को दी। उसकी सूचना पर हरकत में आई कोतवाली पुलिस गोदाम पर पहुंची तो वहां कुछ नहीं मिला। इस पर पुलिस ने दीप त्रिपाठी और उसके पिता को हिरासत में ले लिया।

कोतवाली में पूछताछ के दौरान दीप ने सारी घटना पुलिस को सुना दी। पुलिस ने दीप की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। सलीम के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मृतक के पिता और परिवार के अन्य लोग कोतवाली पहुंचे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दीप और उसके साथी कमल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी ने भी परिजनाें से जानकारी की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें