फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरान गिरोह ने कुल्फी विक्रेता को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आगरा से लौटते समय हरदोई जिले के कुल्फी विक्रेता को रोडवेज बस में जहरखुरान ने लूट लिया। पीआरडी जवान ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पिता अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन

हरदोई जिले के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के गांव जसरथपुर निवासी गंगाराम का पुत्र अरविंद सिंह (23) हैदराबाद में कुल्फी बेचने का काम करता है। वह गांव लौट रहा था। गुरुवार शाम को आगरा में बस पर बैठा था। रास्ते में जहरखुरान गिरोह ने उसे शिकार बना लिया। बस के स्टाफ ने फर्रुखाबाद में रोडवेज बस स्टैंड पर उतार दिया।
पीआरडी जवानों और श्यामकिशोर पांडेय ने एंबुलेंस बुलाकर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पिता गंगाराम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि बेटे से जहरखुरान पांच हजार ले गए हैं। अन्य सामान उसके पास है। रास्ते में पूड़ी सब्जी और पान मसाला खाने की बात बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें