मैच के दौरान बाल को मारते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद महोत्सव के तहत रविवार को बालीवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तिर्वा कोठी की टीम ने प्रतिद्वंदी टीमों को हराकर विजेता ट्राफी जीती। रविवार को बजरिया फील्ड में बालीवाल मैच का उद्घाटन पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने किया। प्रतियोगिता में 15 टीमों ने प्रतिभाग किया।
पुलिस लाइन, पपियापुर, कैंट, कुटरा, तिर्वा कोठी, कायमगंज, सवायजपुर, सेंट्रल जेल, स्टेडियम फतेहगढ़, सिविल लाइन फतेहगढ़, अद्दूपुर, समधन, कैटहा, बजरिया व खिनमिनी की टीमों के बीच मैच खेले गए। फाइनल मैच तिर्वा कोठी और कैंट की टीम के बीच हुआ।
जोरदार मुकाबले में तिर्वा कोठी की टीम ने कैंट की टीम को हराकर विजेता का पुरस्कार जीता। विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान डा. रामकृष्ण राजपूत, उर्मिला राजपूत, देवकी नंदन गंगवार, सुधीर कुशवाह, सुजीत सिंह और रवि आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में अंपायरिंग अभिषेक शाक्य ने की।