फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेंगे कस्तूरबा गांधी विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गुरुवार से खुल जाएंगे। अभिभावकों से सहमति पत्र लेकर छात्राओं को पढ़ाई के लिए बुलाया जाएगा। कोविड-19 के निमयों के अनुसार विद्यालय का संचालन करने संबंधी राज्य परियोजना निदेशक ने गाइड लाइन जारी की है।
विज्ञापन

जिले में पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हैं। इनमें ग्रामीण इलाकों की छात्राओं के रहने, पढ़ाई करने की सुविधा है। कोरोना संक्रमण को लेकर अप्रैल 2020 में विद्यालय बंद होने से छात्राएं अपने घर चली गईं थीं।
अब राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गुरुवार से खोल कर कोविड-19 के निमयों का पालन करते हुए संचालन करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

पंजीकृत छात्राओं के अभिभावकों को सहमति पत्र भरना होगा। तभी छात्राओं को विद्यालय में रखा जाएगा। विद्यालय में सैनिटाइजर, टिशू पेपर, मास्क रखना अनिवार्य है।
छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाएगा। छह-छह फीट की दूरी बैठाया जाएगा। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों को खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें