फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज बरेली रेल मार्ग जल्द होगा शुरू- जीएम

Sat, 30 May 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन पर गंदगी देखकर अफसरों को फटकार लगाई।शनिवार की शाम रेलवे के जीएम राजीव मिश्रा सैलून से फर्रुखाबाद स्टेशन पर पहुंचे। जीएम वेटिंग रूम में पहुंचे। यहां पर गंदगी देखकर अफसरों को हड़काया। स्टेशन पर भी काफी गंदगी थी। करीब 15 मिनट रुके जीएम ने बताया कि
विज्ञापन


कासगंज-बरेली रेलवे ट्रैक जल्द ही चालू किया जाएगा। मुख्य संरक्षा आयुक्त 1 या 2 जून को इस ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद इस ट्रैक पर कई नई गाड़ियां हो जाएंगी। जिस सैलून से जीएम आए थे,  उसी ट्रेन में शहर के मोहल्ला नुनहाई निवासी राजन का बेटा मानू अपनी मां के साथ ननिहाल कंपिल से आ रहा था। स्टेशन पर महिला के उतरने

पर जब बेटा उसे नहीं मिला तो उसने इसकी जानकारी रेलवे अफसरों को दी।  जीआरपी एसओ अरुण कुमार ने महिला से पूछताछ की। इसके बाद महिला वहां से अपने घर चली गई। एसओ ने बताया कि महिला आई थी। उसे घर पर जाकर चेक करने की बात कही थी। इसके बाद वह नहीं आई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें