फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करथिया कांड: मुठभेड़ की जांच को आई जालौन पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 23 बच्चों का अपहरण करने वाले सुभाष से पुलिस मुठभेड़ के मामले की विवेचना शासन के आदेश पर जनपद जालौन के आटा एसओ को मिली है। बुधवार को एसओ ने गांव करथिया, मोहम्मदाबाद, शहर कोतवाली आकर पूर्व के विवेचकों से साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन

बुधवार को जनपद जालौन के थाना आटा के एसओ इंस्पेक्टर सुुधाकर मिश्रा करथिया में सुभाष से हुई पुलिस मुठभेड़ की जांच करने आए। शासन के आदेश पर यह विवेचना जालौन स्थानांतरित कर दी गई थी। इंस्पेक्टर ने गांव जाकर लोगों से जानकारी की। गांव के लोगों ने बताया कि 30 जनवरी को सुभाष कठेरिया ने अपनी बेटी गौरी का जन्मदिन बताकर गांव के 23 बच्चों को अपने घर में बंधक बना लिया था।
पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश सुभाष को मार गिराया और उसकी पत्नी रूबी को भीड़ ने पीट पीट कर मार डाला था। सभी बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया था। एसओ ने गांव के लोगों के बयान दर्ज करने के बाद मोहम्मदाबाद व शहर कोतवाली जाकर पूर्व के विवेचकों से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें