फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक मेले में पशु व्यापारियों ने डाला डेरा

Mon, 23 Nov 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। ढाईघाट पर लगे कार्तिक मेले में पशु व्यापारियों ने डेरा डाल लिया है। अब पशुओं के खरीदार का इंतजार है। व्यवस्थाएं न होने से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ढाईघाट पर विशाल पशु मेला लगता है। 22 से 25 नवंबर तक लगने वाले इस मेले में सैकड़ों पशु व्यापारियों ने डेरा डाल लिया है। कार्तिक पूर्णिमा पर लगे मेले में अव्यवस्थाएं हावी हैं। ढाईघाट पर सिर्फ गंगा किनारे-किनारे बल्लियां लगवाकर प्रकाश व्यवस्था की गई है। छह हैंडपंप लगे हैं। एक भी शौचालय नहीं बना है। इससे लोग खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। लोग गंगा के किनारे गंदगी कर रहे हैं। मेले में केवल एक ही स्नानागार  बना है। घाट तक आने वाले रास्तों पर बालू ही बालू है।

पशु व्यापारी गंगाशरण, रामप्रकाश, दिनेश कुमार, मेघनाथ, अमर सिंह, नत्थू सिंह और गंगाधर का कहना है कि पूरे मेला क्षेत्र में प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। सिर्फ गंगा किनारे-किनारे ही प्रकाश व्यवस्था की गई है। प्रकाश व्यवस्था न होने के चलते रात में अंधेरे में दिक्कत होती है। यह भी डर लगा रहता है कि कहीं अंधेरे में चोर उनके जानवर न ले जाएं। रास्ता खराब होने के चलते व्यापारी इस बार नहीं आ रहे हैं। रास्तों पर चार किलोमीटर तक बालू पड़ी होने के चलते निकलना दूभर है।
विज्ञापन


वर्जन
सोमवार देर रात तक पूरे मेला क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था करवा दी जाएगी। स्नान गृह बनवाए जाएंगे। दो वाच टावर भी बनेंगे। - मेला प्रभारी रजीउद्दीन

24 और 25 नवंबर को पीएसी के चार गोताखोर गंगा किनारे तैनात रहेंगे। आठ निजी गोताखोर दो नावों के साथ स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही डेढ़ सेक्शन पीएसी बल के साथ ही थाना फोर्स को लगाया जाएगा। - कुलदीप दीक्षित, एसओ 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें