फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कांवड़ से ई-रिक्शा टकराने पर कांवड़ियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। नरैनामऊ गांव से निकल रही कांवड़ यात्रा से ई-रिक्शा टकरा गया। कांवड़ियों ने उसका ई-रिक्शा पलट दिया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। एसडीएम व सीओ भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हालात पर काबू पाया।
विज्ञापन


रविवार देर रात गांव नरैनामऊ से कांवड़ यात्रा निकल रही थी। उसी गांव का निवासी दूसरे समुदाय का युवक ई-रिक्शा लेकर घर जा रहा था। उसका ई-रिक्शा कांवड़ से टकराने पर कांवड़ियों ने बवाल कर दिया। उसका ई-रिक्शा पलट दिया। चालक वहां से भागकर गांव चला गया। इसके बाद दोनों ओर से लोग जमा होने लगे। मामला तनावपूर्ण हो गया। ई-रिक्शा चालक ने डायल 112 नंबर पर सूचना दी। इस पर पुलिस पहुंच गई।
भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस ने अधिकारियों को सूचना दी। एसडीएम रवींद्र कुमार, सीओ जयसिंह परिहार, इंस्पेक्टर रामअवतार सर्किल के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनी। मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया। इसी दौरान लोगों ने मुस्लिम बस्ती के पास पुराने मंदिर का निर्माण करने की बात रखी। पुलिस ने इस मामले को बाद में निपटाने को कहा। कुछ देर बाद मामला शांत हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में सुबह तक के लिए फोर्स तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जयसिंह परिहार ने बताया मामूली कहासुनी हो गई थी। चूंकि मामला दो समुदाय के बीच का था, इसलिए अधिकारी भी पहुंच गए। मामला पूरी तरह शांत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें