फर्रुखाबाद। पांचाल घाट बंदा पर कांवड़ियों का एक महिला दुकानदार से विवाद हो गया। कांवड़ियों ने मारपीट कर सामान फेंक दिया। कुछ देर में एकजुट दुकानदारों ने लाठी-डंडों से कांवड़ियों को चुटहिल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
पांचाल घाट निवासी रक्षा गुप्ता बंदा पर दुकान लगाए हैं। शुक्रवार सुबह हरदोई के शाहबाद थाने के एक गांव निवासी करीब 25 कांवड़ियों का दल उनकी दुकान पर पहुंचा। उस वक्त रक्षा की मां बैठी थीं। किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि कांवड़ियों के गुट ने मां पर हमला बोल दिया। इससे वह बेहोश हो गईं। मारपीट होती देख परिजनों ने अन्य दुकानदारों की मदद से कई कांवड़ियों को पीट दिया। इससे वह चुटहिल हो गए।
सूचना मिलते ही मेले में तैनात पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करवा दिया।