फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गैंगस्टर के आरोपी सपा नेता भाइयों की 3.11 करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गैंगस्टर के आरोपी सपा नेता भाइयों की पुलिस व प्रशासन ने 3.11 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली है। पुलिस व प्रशासन अब तक दोनों भाइयों की 19.47 करोड़ की चल व अचल संपत्ति कुर्क कर चुकी है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाल हरिश्याम सिंह ने लाेको कालोनी निवासी सपा नेता देवेंद्र सिंह यादव उर्फ जग्गू, भाई योगेंद्र सिंह यादव उर्फ चन्नू के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने देवेंद्र सिंह यादव उर्फ जग्गू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। भाई योगेंद्र सिंह यादव उर्फ चन्नू की तलाश में पुलिस की कई टीमों ने दबिश मारी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आए।
गैंगस्टर के मुकदमे की विवेचना कर रहे मऊदरवाजा एसओ अमित गंगवार ने दोनों भाइयों की 47 संपत्ति चिन्हित की थी। दो दिन पहले तहसीलदार सदर की अगुवाई में पुलिस ने चन्नू व जग्गू सहित परिजनों की 28 संपत्तियां कुर्क कर ली थीं। उनकी अनुमानित कीमत 16.36 करोड़ आंकी गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसीलदार से साथ पहुंची पुलिस फोर्स ने मसेनी, भगुआ नगला व अमेठी की पांच संपत्तियां डुगडुगी बजाकर कुर्क कर ली। पांच संपत्तियोंं की कीमत तीन करोड़ 11 लाख रुपये बताई गई। पुलिस अब तक सपा नेता भाइयों की 19.47 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। एसओ अमित गंगवार ने बताया कि शुक्रवार को तीन करोड़ 11 लाख की पांच संपत्ति कुर्क की गई है। अन्य संपत्तियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें