कायमगंज। भटासा स्टेशन के पास शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेब में मिले आधार कार्ड से शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सुबह ग्रामीणों ने स्टेशन के पास युवक का शव पड़ा देख कायमगंज स्टेशन पर सूचना दी। रेलवे पुलिस से मिली सूचना पर कोतवाली के दरोगा रामशंकर पांचाल वहां पहुंचे। युवक के सिर व पीठ पर गहरी चोटें थीं। पुलिस ने तलाशी ली तो उसकी जेब से आधार कार्ड मिला। जिसकी मदद से युवक की शिनाख्त एटा जनपद के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव मितौलिया निवासी अनिल कुमार (18) के रूप में हुई।
सूचना पर युवक के पिता व अन्य परिजन पहुंच गए। उन्होंने बताया कि अनिल शुक्रवार को अपनी बहन के यहां फर्रुखाबाद गया था। शव की हालत देखते हुए अनुमान लगाया गया कि युवक चलती ट्रेन से गिर गया, इससे उसकी मौत हो गई है। अनिल के तीन भाई और एक बहन है। उसकी शादी नहीं हुई थी।