शमसाबाद। ढाईघाट स्थित बालू भंडारण स्थल का एसडीएम कायमगंज संजय सिंह ने शनिवार को निरीक्षण। मौके पर बालू अधिक भंडारित देख उन्होंने पैमाइश कराने के निर्देश दिए।
ढाईघाट स्थित बालू भंडारण की ठेकेदार व लेखपाल की रिपोर्ट में काफी अंतर होने पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को पैमाइश कराने के निर्देश दिए। ठेकेदार ने बालू का भंडारण 19 हजार घनमीटर दिखाया, जबकि लेखपाल ने 25 हजार 550 घन मीटर बालू भंडारित होने की रिपोर्ट दी है। एसडीएम कायमगंज संजय कुमार सिंह ने बालू भंडारण स्थल का निरीक्षण किया।
मौके पर बालू का ऊंचा टीला देख उन्होंने समतलीकरण कराने के निर्देश दिए। तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने बताया कि समतलीकरण कराया जा रहा है। इसके बाद भंडारित बालू की पैमाइश कराई जाएगी। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। क्षमता से अधिक बालू भंडारित मिलने पर ठेकेेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सीयूजी फोन बंद मिलने पर नपेंगे अधिकारी
फर्रुखाबाद। सीडीओ एम. अरून्मोली ने ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को सीयूजी नंबर बंद मिलने पर कार्रवाई चेतावनी दी है। उन्होंने आदेश में कहा कि कई बार जिलाधिकारी को ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के फोन स्विच ऑफ मिले हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई है। (संवाद)