फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भारोत्तोलन में फतेहगढ़, कबड्डी में कानपुर नगर रहा विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रूखाबाद। भारोत्तोलन में फतेहगढ़ के पुरुष तथा कबड्डी में कानपुर नगर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। दोनों ही टीमों ने अपने प्रतिद्वंदियों को एकतरफा खेल दिखाते हुए मात दी। बाक्सिंग में जालौन और कुश्ती में इटावा के खिलाड़ी हाए रहे।
तीन दिवसीय पुलिस अंंतरजनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार शाम को समापन हो गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे खेलों का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक ने किया था। प्रतियोगिता में कानपुर नगर, देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, फतेहगढ़, झांसी, ललितपुर व जालौन की महिला व पुरूषों की टीमों ने हिस्सा लिया। मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जालौन के खिलाड़ी छाए रहे। उन्होंने 53 अंक प्राप्त कर पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

महिला वर्ग की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कानपुर नगर की खिलाड़ी हावी रहीं। 53 अंक प्राप्त कर चल बैजंती अपने नाम की। कुश्ती प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में इटावा और महिला वर्ग में कानपुर नगर की महिला खिलाड़ी हावी रहीं। दोनों ने ही क्रमश: 43 और 59 अंक प्राप्त किए। भारोत्तोलन के पुरुष वर्ग में 72 अंक लेकर फतेहगढ़ के खिलाड़ी हावी रहे। कानपुर नगर की महिला खिलाड़ियों ने 78 अंक प्राप्त कर पहला स्थान पाया। पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में फतेहगढ़ के पुरुषों और कानपुर नगर की महिलाओं ने विजेता शील्ड अपने नाम की।
विज्ञापन

बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में फतेहगढ़ के पुरुष खिलाड़ी छाए रहे। कबड़्डी प्रतियोगिता में कानपुर नगर की टभ्म ने फतेहगढ़ को हरा दिया। कानपुर नगर की महिलाएं कन्नौज की टीम पर भारी पड़ी। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका जिला क्रीडाधिकारी कर्मवीर सिंह, प्रताप सिंह गंगवार, संजीव कटियार, सुरेंद्र सिंह, सचिन सिंह, करन कुुशवाह, दुर्गा देवी ने निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें