फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: व्यापारी के पुत्र को चौकी पुलिस ने पांच दिन बंधक बनाकर रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जूता व्यापारी के पुत्र को हथियापुर चौकी इंचार्ज ने पांच दिन बंधक बनाकर रखा। पुलिस व्यापारी पुत्र पर रुपये देने का दबाव बना रही थी। भाजपा जिलाध्यक्ष के हस्तक्षेप करने पर पुलिस ने व्यापारी पुत्र को छोड़ दिया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी शिवनंदन गुप्ता के पुत्र चंदन ने कई वर्ष पहले जूते की दुकान खोली थी। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव तुर्कीपुर निवासी युवक से 1.72 लाख रुपये के जूते-चप्पल खरीदे थे। कई जोड़ी जूते व चप्पल खराब होने पर चंदन ने पचास हजार रुपये भुगतान के रोक लिए। बदलने पर भुगतान करने की बात कही थी। दुकान नहीं चलने पर चंदन ने व्यापार बंद कर दिया।
विज्ञापन

पांच दिन पहले मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव हथियापुर चौकी इंचार्ज सिपाहियों के साथ चंदन को पकड़कर ले आए। तुर्कीपुर निवासी युवक ने चौकी पर चंदन व उसके पिता शिवनंदन के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस चंदन को पांच दिन से बैठाकर रुपये देने का दबाव बना रही थी। मंगलवार को पुलिस शिवनंदन को भी पकड़कर ले आई। परिजनों ने इसकी जानकारी भाजपा नेता कमल भारद्वाज को दी। उन्होंने जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता को प्रकरण के बारे में बताया।
विज्ञापन

रूपेश ने एसओ मऊदरवाजा आमोद सिंह से बात की। एसओ इससे अंजान थे। उन्होंने कहा कि चौकी इंचार्ज को दोनों पक्षों का बुलाकर वार्ता करानी चाहिए और रुपये नहीं देने पर मुकदमा दर्ज कराना चाहिए था। इस तरह युवक को बंद रखना गलत है। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया कि साथी कमल ने मामले की जानकारी दी थी। उसके बाद एसओ से बात कर पिता पुत्र को छुड़वा दिया था। इस तरह की कार्रवाई गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें