संजय राउत का पुतला फूंकते कार्यकर्ता।
- फोटो : FARRUKHABAD
कंगना का समर्थन, संजय राउत का पुतला फूंका
मोहम्मदाबाद। भारतीय युवा शक्ति संगठन के पदाधिकारियों ने सिने स्टार कंगना रणौत के समर्थन में सांसद संजय राउत का मोहम्मदाबाद चौराहे पर पुतला फूूूंककर जमकर नारेबाजी की। बीएमसी की कार्रवाई को गैरकानूनी बताया। इस दौरान वाहनों का जाम भी लग गया।
शुक्रवार को भारतीय युवा शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अभय राठौर की अगुवाई में पदाधिकारियों ने मोहम्मदाबाद चौराहे पर नारेबाजी की। इन लोगों ने कंगना का समर्थन कर संजय राउत का पुतला फूंककर आक्रोश जाहिर किया।
प्रदेश अध्यक्ष का कहना था कि महाराष्ट्र की सरकार कंगना से इतना डर गई कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी बीएमसी ने अभिनेत्री कंगना रणौत के बंगले को क्षतिग्रस्त कर दिया। एक महिला के खिलाफ शिवसेना के दिग्गज नेता गाली गलौज कर बयान दे रहे हैं। जोकि निदंनीय है। इस दौरान शिवम परिहार, अरुण गिहार, नितिन मिश्रा, गोविंद, अंकुर, विकास राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।