फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कंपिल टॉप, फर्रुखाबाद को सातवां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम स्वनिधि योजना के तहत शहरी पथ विक्रेताओं का पंजीकरण कराने में नगर पंचायत कंपिल प्रदेश में प्रथम स्थान पर रही है। स्थानीय नगर पालिका का सातवां स्थान आया है। निकाय निदेशक ईओ रविंद्र कुमार व सीमा तोमर को मंगलवार को निदेशालय में प्रशस्ति पत्र देंगे।
विज्ञापन

योजना के तहत नौ नवंबर तक नगर पालिका फर्रुखाबाद में 8297 स्ट्रीट वेंडरों के सापेक्ष 6202 चिह्नत हुए। 5965 रजिस्टर्ड, 5008 के आवेदन अपलोड और 5080 के आवेदन ऑनलाइन हो गए।
यह काम 61.23 फीसदी है। यहां 2495 लोगों के लोन स्वीकृत हो गए और 1867 को दे दिए गए हैं। इससे प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त हुआ है। नगर पंचायत कंपिल का 206 का लक्ष्य था, मगर 251 चिह्नित हुए।
विज्ञापन

310 रजिस्टर्ड किए और 320 का डाटा अपलोड हुआ। 310 के आवेदन भी अपलोड कर दिए गए। यह काम 107.28 प्रतिशत है। 175 लोगों के लोन स्वीकृत हो गए और 157 वेंडरों को ऋण भी दे दिया गया। ऋण वितरण में भी 89.71 प्रतिशत प्रगति रही। प्रदेश भर की नगर पंचायतों कंपिल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
निकाय निदेशालय ने प्रदेश भर के नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के किए गए प्रयासों को भी सराहा है। फर्रुखाबाद को टॉप फाइव में शामिल किया गया है। इसी के चलते 11 नवंबर को निदेशालय में नगर विकास मंत्री परियोजना अधिकारी जयविजय सिंह और अनुज प्रताप सिंह चौहान को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें