फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चार घंटे ठप रही कमालगंज व 200 अधिक गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। भोलेपुर स्थित 132केवी उपकेंद्र से आने वाली 33केवी लाइन में फाॅल्ट होने से कस्बा के उपकेंद्र ठप हो गया। इससे कस्बा व क्षेत्र के 200 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। लाइन ठीक होने पर डेढ़ लाख से अधिक लोगों को चार घंटे के बाद बिजली नसीब हो सकी।
विज्ञापन


33केवी लाइन में फॉल्ट होने से बुधवार सुबह करीब छह बजे स्थानीय विद्युत उपकेंद्र ठप हो गया। इससे कस्बा के साथ ही गदनपुर तुर्रा, कोहरापुर, खुदागंज, कैंटाह सहित सभी फीडरों की बिजली चली गई। करीब 200 से अधिक गांव की बिजली गायब होने से लोग परेशान हो गए। अवर अभियंता मदनचंद्र ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सुबह करीब साढ़े छह बजे टीजीटू चंदन कुमार के नेतृत्व में पांच टीमें फॉल्ट को खोजने के लिए निकली।
याकूतगंज में काश्तकार कोल्ड स्टोरेज के पास तार आपस में उलझे मिले। इस पर टीम ने तारों को खोल कर दुरुस्त किया। इसके अलावा फतेहगढ़ के निकट स्थित गोल भट्ठा के पास पोल पर जंफर उड़ा मिला। पास में ही पोल में तीनों तार आपस में उलझे थे। बिजली गुल होने से लोगों को सुबह के समय पेयजल, मोबाइल चार्जिंग सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मरम्मत कार्य पूर्ण होने पर साढ़े चार घंटे बाद सुबह करीब 10:30 बजे विद्युत उपकेंद्र पर आपूर्ति बहाल की गई। अवर अभियंता ने बताया कि 33केवी लाइन में फॉल्ट होने से दिक्कत आ गई थी। कर्मचारियों ने मरम्मत कर आपूर्ति चालू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें