फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिंदी ट्रेन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म

Mon, 20 Jun 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दिल्ली से आ रही कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इससे बोगी में हलचल रही। रेलवे विभाग ने महिला को लोहिया महिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ समय बाद परिजन अस्पताल से महिला व नवजात शिशु को लेकर चले गए।
विज्ञापन


जिला बहराइच के गांव पचासा मोतीपुर निवासी मांझी भट्ठे पर काम करता है। इस समय वह हरिद्वार में काम कर रहा है। उसकी पत्नी कृष्णावती भी साथ रहती है। रविवार को दंपति कालिंदी से  घर लौट रहे थे।

कालिंदी नीवकरोरी मंदिर से कुछ ही दूर पहुंची थी कि उसी समय कृष्णावती को प्रसव पीढ़ा होने लगी। अचानक महिला के प्रसव पीढ़ा होने पर ट्रेन में सवार यात्रियों ने महिला को जगह देकर लिटा दिया।
विज्ञापन


इस दौरान महिला को ट्रेन में ही प्रसव हो गया। इससे बोगी में अफरातफरी मच गई। जैसे ही यह ट्रेन फर्रुखाबाद स्टेशन पर पहुंची तो वहां पर यात्रियों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी।

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से महिला को लोहिया महिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां कुछ समय बाद पति और उसके साथ मौजूद अन्य लोगों ने महिला और नवजात को यहां से लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें