जिला जेल चौराहे पर कालिंद्री एक्सप्रेस के इंजन से सांड टकराने के बाद लगे जाम के पास खड़े अन्न
- फोटो : जिला जेल चौराहे पर कालिंद्री एक्सप्रेस के इंजन से सांड टकराने के बाद लगे जाम के पास खड़े अन्ना गोवंश।
फर्रुखाबाद। प्रयागराज से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस से जिला जेल चौराहे पर एक सांड टकरा गया। टक्कर लगते ही इंजन का पहिया काफी ऊंचा उठ गया। गनीमत रही कि हादसा होने से बच गया। ट्रेन करीब 50 मिनट बाद रवाना की गई। तीन अन्य ट्रेनों को भी रोकना पड़ा।
प्रयागराज से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस सुबह 7:20 बजे जिला जेल चौराहे से निकल रही थी कि अचानक सांड़ से टकरा गई। सांड काफी बड़ा होने से इंजन का पहिया काफी ऊंचा उठ गया। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर चालक ने ट्रेन को रोक दिया। इस दौरान यात्रियों में खलबली मच गई। सूचना पर सिविल पुलिस के साथ जीआरपी और आरपीएफ भी पहुंची। काफी प्रयास के बाद सांड़ को रेल लाइन से हटाया जा सका। इस दौरान करीब 50 मिनट बाद ट्रेन रवाना हो सकी।
कामाख्या से उदयपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को सुबह आठ बजे कमालगंज स्टेशन पर ही रोक दिया गया। इसे करीब 55 मिनट बाद रवाना किया गया। अनवरगंज-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन सवा आठ बजे पहुंची। इसे 9:25 बजे रवाना किया जा सका। फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज पैसेंजर ट्रेन सुबह सुबह सात बजे फतेहगढ़ स्टेशन पहुंच गई, ट्रेन को कानपुर की ओर से आ रही दोनों ट्रेनों को निकालने के बाद करीब दो घंटे बाद रवाना किया जा सका। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिला जेल चौराहे पर कालिंद्री एक्सप्रेस के इंजन से सांड टकराने के बाद लगे जाम के पास खड़े अन्न- फोटो : जिला जेल चौराहे पर कालिंद्री एक्सप्रेस के इंजन से सांड टकराने के बाद लगे जाम के पास खड़े अन्ना गोवंश।