फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पेड़ गिरने से कालिंदी व जयपुर एक्सप्रेस फंसी, यात्री परेशान

विज्ञापन
फोटो-27 अनवरगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी गोमतीनगर-जयपुर एक्सप्रेस। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कानपुर अनवरगंज-रावतपुर के बीच रेलवे लाइन पर पेड़ गिरने से आवागमन बंद हो गया। इससे जयपुर एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस को अनवरगंज में रोक दिया गया। फर्रुखाबाद से कानपुर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन मंधना स्टेशन से ही वापस कर दी गई। फर्रुखाबाद व फतेहगढ़ स्टेशन पर आधीरात तक यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

कानपुर अनवरगंज और रावतपुर के बीच रेल लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली लाइन टूटने के साथ रेल लाइन भी बाधित हो गई। इसी दौरान गोमतीनगर से जयपुर जाने वाली जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन को शाम साढ़े सात बजे कानपुर अनवरगंज स्टेशन पर रोकना पड़ा। यह ट्रेन रात 10.02 बजे स्थानीय स्टेशन पर पहुंचती है। यही नहीं प्रयागराज से भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन को भी अनवरगंज में ही खड़ा कर दिया गया। इस ट्रेन को रात 9.45 बजे यहां पहुंचना था, मगर रात 11 बजे तक दोनों ट्रेनें अनवरगंज स्टेशन पर ही खड़ी थीं। ऐसे में दोनों ही ट्रेनों को रेल लाइन सही होने के बाद ही चलाया जाएगा।
बताते हैं कि फर्रुखाबाद से अनवरगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को मंधना स्टेशन से ही वापस कर दिया गया। रेल प्रशासन ने रात करीब पौने 11 बजे सूचना प्रसारित की। इसमें कहा गया कि कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन को फर्रुखाबाद तक पैसेंजर बनाकर चलाया जाएगा। देर रात तक यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

फोटो-27 अनवरगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी गोमतीनगर-जयपुर एक्सप्रेस। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें