फर्रुखाबाद। श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान और संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के सहयोग से शुक्रवार को ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागियों ने स्वतंत्रता संग्राम की इस ऐतिहासिक घटना को अपनी कला से जीवंत किया।
संस्था सचिव सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि काकोरी ट्रेन एक्शन स्वतंत्रता संग्राम की एक महत्वपूर्ण घटना थी। इसमें राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खान, राजेंद्र नाथ लाहिरी समेत 10 क्रांतिकारियों ने भाग लेकर ब्रिटिश सरकार को चुनौती दी थी। कोषाध्यक्ष आकांक्षा सक्सेना ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन क्रांतिकारियों की एकजुटता और बलिदान का प्रतीक है।
प्रतियोगिता में भारतीय पाठशाला इंटर कॉलेज, एनकेपी इंटर कॉलेज, मदन मोहन कनोडिया इंटर कॉलेज, महादेवी वर्मा राजकीय इंटर कॉलेज, रामानंद बालिका इंटर कॉलेज ने हिस्सा लिया। इनके अलावा मोहन लाल शुक्ला इंटर कॉलेज, सिटी गर्ल्स इंटर कॉलेज, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर श्याम नगर के बच्चे पहुंचे।
वहीं, सरस्वती विद्या मंदिर फतेहगढ़, सीपी इंटरनेशनल, ज्ञानफोर्ट पब्लिक स्कूल, डीएसबीडी स्कूल, सनबीम पब्लिक स्कूल, जयपुरिया स्कूल और सीपी विद्या निकेतन कायमगंज सहित कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम संयोजक अनुराग अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से टॉप तीन छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
अरविंद दीक्षित, अखिलेश पांडेय, डॉ. समरेंद्र शुक्ला, अर्पण शाक्य, नरेंद्र मिश्रा, अनुपम पांडेय, सुबोध शुक्ला, कुलभूषण श्रीवास्तव, अमन अवस्थी, बरखा, वैभव सोमवंशी और आदेश अवस्थी ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।