फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक अधिकारी, उनकी मां समेत 37 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायिक अधिकारी, उनकी मां समेत 37 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 37 लोगों के कोरोना संक्रमित होने पुष्टि हुई है। इसमें एक न्यायिक अधिकारी और उनकी वृद्ध मां भी शामिल हैैं। लोहिया कैंपस व ऑफिसर्स कालोनी में भी मरीज पॉजिटिव निकले हैं।
जज कालोनी में रह रहे एक 32 वर्षीय न्यायिक अधिकारी और उनकी 62 साल की मां की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा लोहिया कैंपस में रह रही महिला स्वास्थ्य कर्मी में भी संक्रमण पाया गया है। कायमगंज की बैंक ऑफ इंडिया के 31 साल के कर्मचारी को भी संक्रमण निकला। इसके अलावा 33 लोग शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2002 हो गई है। इनमें 773 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि होम आइसोलेशन में 711 मरीज हैं। इस वक्त एक्टिव केस 485 हैं, जबकि 33 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। सीडीओ डा.राजेंद्र पैंसिया ने एकीकृत कोविड कंटोल कक्ष का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्हें बताया गया कि इस वक्त 214 एक्टिव केस हैं। दो मरीजों को एल-2 में स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने एक्टिव केसों को समय से मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें