फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी नारायण को दी श्रद्धांजलि

Sun, 11 Oct 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय लोक समिति के तत्वावधान में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 113वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। डा. ओपी सभागार में आयोजित गोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष हरिनंदन सिंह यादव ने कहा कि जेपी नारायण के आंदोलन को भुलाया नहीं जा सकता है। देवकीनंदन गंगवार ने ज्वलंत समस्याओं को उठाया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष सुल्तान सिंह ने भी विचार रखे। इस अवसर पर द्वारिका प्रसाद आर्य, इंद्रभान सिंह, कामता सिंह राजपूत, डा. श्याम निर्मोही, होरीलाल कश्यप, धर्मपाल सिंह, दिवाकरनंद दुबे, गौरव चौहान और श्रीकृष्ण गुप्ता आदि मौजूद रहे।

भारतीय संस्कृति सद्भाव विद्यापीठ के  लोहाई रोड स्थित कार्यालय पर  रविवार को जय प्रकाश नारायण की 113वीं जयंती मनाई गई।  अध्यक्षता करते हुए वीके श्रीमाली ने कहा कि जय प्रकाश जनक्रांति के महानायक थे।
विज्ञापन


दिवाकरनंद दुबे ने कहा कि जय प्रकाश ने अत्याचार, भ्रष्टाचार, अन्याय, तानाशाही एवं सामाजिक विषमता के खिलाफ जीवन भर संघर्ष किया। प्रोफेसर  विजय कृष्ण ने जय प्रकाश को आमजन की पीड़ा को गहराई से महसूस करे वाला बताया। सभा का संचालन कर रहे डा कृष्णकांत अक्षर ने कहा कि जय प्रकाश की प्रेरणा के स्रोत हैं। इस दौरान संतोष कुमारी,आचार्य सत्यदेव, हरीकांत, अमर सक्सेना, दिनेश सक्सेना, पवन मिश्रा, आनंद, नितिन, उमा शर्मा, अनुपम, ज्योति मिश्रा,रामसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें