फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे का ताला तोड़कर चोर ले गए लाखों का जेवर व नकदी

विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमरे का ताला तोड़कर लाखों के जेवर-नकदी चोरी
विज्ञापन

नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर के मजरा अठसेनी में चोरोेें ने गुरुवार की रात कमरे का ताला तोड़कर लाखों की नकदी-जेवर पार दिए। घटना के दौरान गृहस्वामी खेत में पानी लगाने गया और उसकी मां छत पर सोने चली गई थी। रात में नीचे के कमरे का ताला तोड़कर चोर डेढ़ लाख के जेवर और 5500 रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस छानबीन कर लौट गई। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
गांव निवासी अतुल गंगवार खेत में पानी लगाने के लिए घर के बाहर ताला लगाकर चला गया। अतुल की मां छत में सोने चली गई। रात में चोर घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया और बक्से व अलमारी के लॉक तोड़कर सोने की जंजीर, झाले, टॉप्स, झुमकी, करधनी, चांदी के सिक्के व 5500 रुपये चुराकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह अतुल खेत से आया तो कमरे का ताला टूटा पड़ा हुआ पाया। आवाज लगाने पर उसकी मां भी छत से नीचे आ गई।
ठेके में हुई चोरी की दर्ज नहीं हो रही रिपोर्ट
फर्रुखाबाद। कमालंगज थाना क्षेत्र के गांव गदनपुर देवराजपुर निवासी विकास सिंह यादव की गांव हुसैनगंज में देसी शराब के ठेके की दुकान है। 16 मई को ठेके से ताला तोड़कर चोर 27 पेटी शराब चुराकर ले गए है। चोरी गई शराब की कीमत 85 हजार रुपये है। थाने में चोरी की तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। शुक्रवार को विकास ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसपी से गुहार लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें