फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दो घरों में घुसकर दस लाख के जेवर व नकदी चोरी

विज्ञापन
गांव रठौरा नगला में रनपाल के घर में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। दो घरों से चोरों ने अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर 10 लाख के जेवर व नकदी पार कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। खाली बक्सा खेत में पड़ा मिला। इलाके में हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों के रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रठौरा नगला नीव निवासी योगेंद्र कोलकाता में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। घर में पत्नी विमला देवी व पुत्र कन्हइया रहता है। मां-बेटे रविवार की रात को नीचे कमरे में सो रहे थे। रात को चोर मकान के पीछे से चढ़कर दूसरी मंजिल पर पहुंच गए। वहां कमरे का ताला तोड़कर चोर अलमारी खोलकर सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी झाले, एक जोड़ी टाप्स, आठ चांदी के सिक्के, एक लाख की नकदी चोरी कर ले गए।
पड़ोसी रनपाल परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। बाउंड्रीवाल फांदकर चोर घर में घुस गए। दूसरे कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से 70 हजार रुपये, चार सोने की चूड़ी, एक सोने की चेन, पांच अंगूठी, पायल चोरी कर ली। चोर एक बक्सा भी उठाकर ले गए। खेत में बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे कपड़े व अन्य जेवर भी चुराकर ले गए। खाली बक्सा खेत में ही फेंक दिया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह विमला देवी व रनपाल जागे और कमरे का ताला टूटा व सामान बिखरा देखकर दंग रह गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर घर में आने जाने वाले लोगों के बारे में जानकारी की। पुलिस ने छानबीन की तो घर के पास खेत में खाली बक्सा पड़ा हुआ मिला। विमला देवी व रनपाल ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें