फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कमरे का ताला तोड़कर जेवर-नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। कमरे का ताला तोड़कर चोर बक्से में रखे डेढ़ लाख के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। गृहस्वामिनी मवेशी के पास चारपाई पर सोती रही। सोमवार सुबह कमरे व बक्से का ताला टूटा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर गोवा निवासी बेवा लोकवती अकेले रहती हैं। रविवार रात लोकवती कमरे में ताला बंद कर बाहर बंधी भैंस के पास चारपाई पर सो गईं। रात में किसी प्रहर चोर आए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। कमरे में बक्से का ताला तोड़ा और 60 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल, पायल, एक ताबीज व खड़ुआ सहित पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह लोकवती जागी और कमरे का ताला टूटा देखकर दंग रह गई।
लोकवती ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर जांच कर घर में आने वाले लोगों के बारे में जानकारी की। कोतवाल अमर पाल सिंह ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें