फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े ताला तोड़कर जेवर किए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी ओम प्रकाश की गांव से कुछ दूर पर मंदिर के पास दुकान है। पत्नी कमला देवी दोपहर को खाना देने दुकान गई थीं। कमला ने घर में ताला लगा दिया था। जब वह घर वापस गईं तो घर के मुख्य गेट पर लगा ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो उसके दो जोड़ी कुंडल, सोने का एक बेसर, कान की बाली व चांदी की चेन, पायलें चोरी हो गई थीं। पुलिस ने तहरीर ले ली और घटना स्थल पर निरीक्षण करने के बाद जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। एसओ अजय नरायण सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें