फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जेई ने लाइनमैन के खिलाफ दी तहरीर

Mon, 24 Apr 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। बाहरी व्यक्ति के लाइन सही करते समय झुलसने के मामले में जेई ने लाइनमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

बिजली सब स्टेशन नहरैया के अवर अभियंता मुख्तार हुसैन ने कोतवाली में रविवार को तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि शनिवार को लाइनमैन संजय का फोन आया। उसने बताया कि माडल शंकरपुर फीडर पर बाहरी व्यक्ति ओमकार सक्सेना लाइन सही करते समय गंभीर रूप से झुलस गया है।
विज्ञापन

गांव करनपुर निवासी ओमकार सक्सेना का बिजली विभाग से कोई लेना-देना नहीं है। हाईटेंशन लाइन का तार चुन्नूपुर गढि़या में टूटा था। इसको सही करने के लिए मेसर्स भारत इंटरप्राइजेज जुनैदपुर हनुमानगंज प्रयागराज के द्वारा तैनात गांव करमचंदपुर निवासी संविदा कर्मी दिलीप कुमार एएसओ सत्येंद्र सिंह से दिन में एक बजे शटडाउन लिया गया था। बाहरी व्यक्ति ओमकार सक्सेना को पोल पर चढ़ाकर काम करवाया जा रहा था। उसी दौरान बिजली की सप्लाई शुरू होने से हादसा हो गया और ओमकार सक्सेना घायल हो गया। जांच में लाइनमैन दिलीप कुुमार दोषी पाया गया। कोतवाल ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें