कायमगंज। बिजली के तार तोड़ने के विरोध में पड़ोसी ने घर में घुसकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें दो महिलाओं सहित 3 लोग घायल हो गए। घायल के भाई ने 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पंछी नगला निवासी दिनेश चंद्र के घर की बिजली की केबिल उनके पड़ोसी अभिषेक ने तोड़ दी। जब इसका विरोध किया तो अभिषेक व उनके परिवार के अन्य लोग लाठी डंडे व सरिया लेकर घर में घुस आए। सभी हमलावरों ने दिनेश के परिजनों पर लाठी-डंडो से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे घर में भगदड़ मच गई। हमले में दिनेश के भाई जसवीर, बहन शीला, भाभी सुनीता घायल हो गईं। शोर शराबा सुनकर गांव के लोगों ने आकर बचाया।जाते समय हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। दिनेश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अभिषेक, जोगेंद्र, संजय, प्रदीप, कामता प्रसाद, अरविंद, अखिलेश निवासीगण पंछी नगला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।