फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई और मेट को ग्रामीणों ने सुनाईं खरी खरी

Wed, 21 Oct 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई करोड़ की लागत से बनने वाली अताईपुर रोड पर मानक के विपरीत काम होने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर काम बंद कराया। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर बिना खुदाई किए डामर मिली गिट्टी बिछाने का आरोप लगाया। मौके पर आए पीडब्लूडी के जेई को भी ग्रामीणों ने खरी खोटी सुनाईं।
विज्ञापन



मोहल्ला नई बस्ती से अताईपुर तक ढाई करोड़ की लागत से निर्माणाधीन सड़क पर ठेकेदार के डामर मिली गिट्टी डालने से आक्रोशित अताईपुर के ग्रामीणों ने  जाम लगाकर काम ठप करा दिया।


ग्रामीणों का कहना था कि ठेकेदार मनमाने तरीके से मानक को ताक पर रखकर काम करा रहे हैं। बताया कि ठेेकेदार न तो पुरानी सड़क के  गडढों को भर रहे और न ही गिट्टी डालकर उसे ऊंचा किया जा रहा है।
विज्ञापन


 
मंगलवार को श्रमिक अताईपुर गांव के पास निर्माण करा रहे थे । ग्रामीणों ने रोलर के आगे ट्रैक्टर लगाकर जाम लगाकर विरोध किया। विरोध के बीच पहुंचे पीडब्लूडी के जेई रहमानी को ग्रामीणों ने खरीखोटी सुनाईं।


ग्रामीणों का विरोध देखकर निर्माण करा रहा मेट राजपाल और श्रमिक काम बंद कर खिसक लिए। कहा कि जब तक मानक  के अनुरूप काम नहीं कराया जाएगा। वह काम नहीं करने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें