फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जेडी ने दो लिपिकों के लिए बयान, पांच जिम्मेदार नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में छह साल पहले हुई साढ़े आठ लाख रुपये की खरीद के बिलों का भुगतान न होने पर वित्त नियंत्रक के निर्देश पर संयुक्त निदेशक (जेडी) डॉ. रचना गुप्ता ने जांच शुरू की। जेडी ने बयान के लिए दो सीएमएस और चार लिपिकों समेत सात जिम्मेदारों को बुलाया। बावजूद मात्र दो लोग ही आए। अब करीब 15 दिन बाद दोबारा तिथि नियत करके बयान के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

लोहिया पुरुष अस्पताल में वर्ष 2017-18 में सात फर्मों ने साढ़े आठ लाख रुपये की औषधि व रसायन की आपूर्ति की थी। इस भुगतान को वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक हर हाल में हो जाना चाहिए था, मगर नहीं हो सका। मामला वित्त नियंत्रक के पास पहुंचने पर वर्ष 2021-22 में वित्त नियंत्रक ने भुगतान करने के आदेश दिए। बावजूद इन फर्मों को पैसा नहीं मिला। वित्त नियंत्रक ने इसे गंभीरता से लेते हुए संयुक्त निदेशक (जेडी) कानपुर डॉ. रचना गुप्ता को जांच सौंप दी। जेडी के निर्देश पर मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारी परिवार कल्याण निष्ठा श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. दलवीर सिंह ने जांच की। इसमें आपूर्ति और भुगतान में यहां तैनात रहे सीएमएस बीबी पुष्कर, डॉ. अशोक कुमार और वरिष्ठ लिपिक एमके सिंह, प्रदीप कुमार, रिषी तिवारी, राममोहन कटियार समेत सात लोगों को बयान के लिए चिह्नित किया गया। दोनों अधिकारियों की रिपोर्ट पर जेडी ने सातों जिम्मेदारों को नोटिस भेजकर बयान देने के लिए गुरुवार को लोहिया अस्पताल बुलाया।
दोपहर करीब 12 बजे जेडी डॉ. रचना गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी निष्ठा श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. दलवीर सिंह व डॉ. रंजन गौतम आदि अधिकारी पहुंचे। उन्होंने मामले संबंधी पत्रावली तलब की। इसी दौरान औषधि भंडार प्रभारी फार्मासिस्ट अरविंद प्रजापति को बुलाया। उनसे कुछ कागजात मांगे, तो वह पुराने कागजों को लेकर इधर-उधर लिपिकों से राय मशविरा करते रहे। इसी दौरान पहुंंचे रिषी तिवारी और राममोहन कटियार के बयान जेडी ने बंद कमरे में दर्ज किए। शाम चार बजे तक अन्य कोई भी बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे। जेडी ने बताया कि 15 दिन बाद दोबारा तिथि लगाई जाएगी। बयान दर्ज करने के बाद दोषी को चिह्नित कर रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें