फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चार माह से गायब दो सफाई कर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत राज अधिकारी ने चार माह से गायब दो सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया है। नवाबगंज बीडीओ ने गांव में गंदगी व्याप्त होने और सफाई कर्मी के ड्यूटी न करने की रिपोर्ट दी थी।
विज्ञापन


नवाबगंज ब्लाॅक की ग्राम पंचायत ढर्रा शादीनगर व रसीदपुर मई का बीडीओ ने 12 जुलाई को निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों द्वारा चार माह से सफाई कार्य न करने की जानकारी मिली। गांव में गंदगी की भरमार भी मिली। बीडीओ ने डीपीआरओ को मामले से अवगत कराया। इस पर डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने ग्राम पंचायत ढर्रा शादीनगर में तैनात सफाई कर्मी कमलेश कुमार व रसीदपुर मई में तैनात सफाई कर्मी राजकुमार निलंबित कर दिया। उन्हें अपने कार्यालय से संबद्ध कर लिया गया। डीपीआरओ ने राजेपुर ब्लाक के एडीओ पंचायत को जांच अधिकारी नामित कर सफाई कर्मियों के खिलाफ 15 दिन में आरोपपत्र प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें