फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: खाद बिक्री का लाइसेंस निरस्त करने में जेडी कृषि ने की जांच

Thu, 09 Oct 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो -07, राजकीय कृषि फार्म जाजपुर बंजारा का निरीक्षण करते जेडी कृषि।संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मानक से अधिक खाद बिक्री करने पर लाइसेंस निरस्त करने के मामले में बुधवार को संयुक्त निदेशक कृषि (जेडी) ने जांच की। उन्होंने खाद विक्रेता के बयान भी दर्ज किए। इसके बाद जेडी ने राजकीय कृषि फार्म जाजपुर बंजारा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जनपद में किसानों को खतौनी के अनुपात से अधिक खाद बिक्री करने के मामले में जून से अगस्त तक जिला कृषि अधिकारी ने सात खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त कर दिए थे। विक्रेताओं ने एक किसान को 40 बोरी से अधिक खाद वितरित की थी, जबकि खतौनी में रकबा मानक से काफी कम था। लाइसेंस निरस्तीकरण आदेश के खिलाफ कायमगंज के यदुवंशी खाद भंडार के संचालक ने निदेशक कृषि कार्यालय लखनऊ में अपील की।
निदेशक के आदेश पर संयुक्त निदेशक कृषि श्रीधर शर्मा ने जिलेे में आकर जांच की। उन्होंंने खाद विक्रेता से कई बिंदुओं पर पूछताछ करने के साथ अभिलेख भी देखे और बयान दर्ज किए। इसके बाद उन्होंने मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव जाजपुर बंजारा स्थित राजकीय कृषि फार्म का निरीक्षण किया। वहां बीज के लिए धान की फसल तैयार की गई है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि जांच करने आए संयुक्त निदेशक ने खाद विक्रेता से पूछताछ कर बयान भी दर्ज किए हैं। वह अपनी जांच रिपोर्ट निदेशक को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें