फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतक्रिमण पर जेसीबी गरजी, शिव, शनिदेव व दुर्गा मंदिर तोड़ा

विज्ञापन
ओवर ब्रिज निर्माण को अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
जेसीबी गरजी, धर्मस्थलों का अतिक्रमण तोड़ा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। ओवरब्रिज निर्माण को भोलेपुर में अतिक्रमण हटाने को बुधवार को अभियान चला। जेसीबी ने रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर बने शिव मंदिर को ध्वस्त कर दिया। एक भाजपा नेता की चहारदीवारी तोड़ने के दौरान समर्थक युवक ने विरोध किया। पुलिस ने उसे पकड़ कर शांतिभंग में चालान कर दिया। छज्जा तोड़ने के दौरान महिलाएं जेसीबी के आगे आकर खड़ी हो गईं। सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने समझाकर शांत किया और छज्जा खुद तोड़ने का समय दे दिया।
भोलेपुर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का काम चल रहा है। इसके साथ सड़क भी बननी है। इससे फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर भोलेपुर में मध्य सड़क से एक ओर 14 और दूसरी ओर 13 मीटर दूरी तक अतिक्रमण हटाने को चिह्नित किया गया था। इसमें रेलवे स्टेशन फतेहगढ़ जाने वाले मार्ग स्थित तिराहे पर शिव मंदिर, उसी के सामने हनुमान मंदिर का गेट, शनिदेव व दुर्गा मंदिर भी आ रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार व सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड ने ईओ के साथ अभियान चलाया। शिव मंदिर हटाने पहुंची जेसीबी कोे पुजारी विनोदानंद ने रोक दिया और कुछ समय मांगा। आधा अधूरा ही सामान निकल पाया। तभी जेसीबी से तोड़ दिया गया। हनुमान मंदिर का गेट और वहां बने शनिदेव व दुर्गा मंदिर को भी ध्वस्त्त कर दिया गया।
इसी के पास में एक और मंदिर था। भाजपा नेता बृजेंद्र अग्निहोत्री उर्फ मम्मा ने इसे बाउंड्री के अंदर कर लिया था। जेसीबी पहुंचने पर भाजपा समर्थक रवि राठौर ने विरोध कर दिया। पुलिस ने रवि को पकड़ कर कोतवाली भेज दिया दिया और चहारदीवार को तोड़ दिया गया। पकड़े गए युवक की पैरवी में एक विधायक के समर्थक कोतवाली पहुंचे लेकिन पुलिस ने रवि का शांतिभंग में चालान कर दिया।
इस दौरान विद्युत निगम कार्यालय के नजदीक मकान की भी बाउंड्री भी तोड़ दी गई। हनुमान मंदिर की तरफ कुछ लोगों के मकान के छज्जे निकले थे। जब जेसीबी आगे बढ़ी तो महिलाएं आगे आकर खड़ी हो गईं और विरोध करने लगीं। महिला पुलिस कर्मियों ने उनको समझाकर हटाया।
इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने छज्जा खुद हटाने के लिए महिलाओं को समय दिया। पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया। इस दौरान मऊदरवाजा, फतेहगढ़ और शहर कोतवाली का फोर्स तैनात रहा। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक मौर्य ने बताया कि बुधवार को मंदिर तक अतिक्रमण हटाया गया है। अब इसके आगे का अतिक्रमण हटाया जाएगा।
पूर्व सांसद की नहीं तोड़ी बाउंड्री
फर्रुखाबाद। ओवरब्रिज निर्माण को जगह चिह्नित होने के दौरान एक पूर्व सांसद के आवास की बाउंड्री से डेढ़ फीट अंदर निशान लगाया गया था। बुधवार को चले अभियान में अफसरों ने इसे नजरअंदाज कर दिया। इससे उनके पड़ोसी की दीवार व मकान का छज्जा बच गया।
विज्ञापन

पुजारी ने अफसरों पर मनमानी का लगाया आरोप
फर्रुखाबाद। रेलवे स्टेशन भोलेपुर जाने वाले मार्ग पर बीच सड़क पर बने शिव मंदिर के पुजारी विनोदानंद ने अफसरों पर मनमानी और तानाशाही करने का आरोप लगाया है। पुजारी का कहना है कि वह तीस साल से मंदिर में रह कर पूजा कर रहे हैं। मंदिर गिराने की न तो सूचना दी गई और न हीं सामान निकालने के लिए दो दिन का समय दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें