फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चबूतरा ढहाने पर जेसीबी चालक को पीटा

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के दौरान जेसीबी चालक को हड़काता युवक। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
चबूतरा ढहाने पर जेसीबी चालक को पीटा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नाली के उस पार पत्थर से बना चबूतरा ढहाने से मना करने पर महिलाओं से एक दरोगा ने अभद्र भाषा बोल दी। इससे खफा युवकों ने जेसीबी चालक को नीचे खींचकर पीट दिया। पुलिस ने डंडे फटकार कर उन्हें अलग किया। बीचबचाव कर रहे पड़ोसी दुकानदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एक अन्य छज्जे में जेसीबी का पंजा लगने पर व्यापारी नेता की सिटी मजिस्ट्रेट से तीखी नोकझोंक हुई।
अतिक्रमण हटाओ अभियान तीसरे दिन बुधवार को बीबीगंज स्थित गायत्री शक्तिपीठ से तिकोना तक चलाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, प्रशिक्षु सीओ विवेक यादव, ईओ रविंद्र कुमार पीएसी के साथ पहुंचे। बीबीगंज के श्याममनोहर दुबे का चबूतरा नाली के उस पार बना था। उस पर पत्थर भी लगा था।
विज्ञापन

जेसीबी ने उसे तोड़ना शुरू किया, तो महिलाओं ने विरोध किया। इस पर मऊदरवाजा थाने के दरोगा सोमवार सिंह ने कुछ अभद्र भाषा इस्तेेमाल कर दी। इससे परिवार के युवक गुस्सा गए। उन्होंने जेसीबी चालक को नीचे खींच कर पीट दिया। खींचतान के दौरान उसी मकान में किराए पर दुकान रखे सुनार वाली गली निवासी युवक अंकित वर्मा बचाने लगा, तो पुलिस ने उसे पकड़कर थाने में बैठा दिया। हालांकि सिटी मजिस्ट्रेट ने मामला शांत कराकर पूरा चबूतरा ध्वस्त करवा दिया।
गल्ला मंडी में युवा व्यापार मंडल (कंछल गुट) के पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता उर्फ बॉबी के छज्जे पर जेसीबी का पंजा लग गया। इस पर व्यापारी नेता गुस्सा गए। उनकी सिटी मजिस्ट्रेट से काफी देर तक नोकझोंक हुई। व्यापारी नेता ने कहा, यह प्रशासन की हिटलरशाही है। सीढ़ी तोड़ देते, मगर छज्जे को भी हिलाने का प्रयास किया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर जेपी शर्मा, शहर कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
पूर्व सांसद के प्रतिष्ठान की स्लेबव बोर्ड ढहाया
बीबीगंज चौकी के सामने सपा के पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव का प्रतिष्ठान है। वहां लगे बोर्ड और नाली के ऊपर पड़ी स्लेब को भी ढहा दिया गया।
मंदिर की ग्रिल भी कर दी धराशायी
एक मंदिर की स्लैब नाली से करीब दो फीट ऊंची थी। मगर जेसीबी से उसे भी तुड़वा दिया गया। इस दौरान मंदिर में पूजा करने वाले लोग काफी नाखुश दिखे।
ठेली-खोमचे वालों को फुटपाथ से दौड़ाया
लालगेट से तिकोना तक दो दिन अतिक्रमण हटवाया गया। बुधवार को दोपहर में जब कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय शहर में निकले, तो उन्हें फुटपाथ पर कई दुकानें लगी दिखाई दीं। उन्होंने दुकानदारों से दुकानों के अंदर ही रहने को कहा। जो भी ठेली-खोमचे वाले मिले, उन्हें गलियों में दूर तक दौड़ा दिया।
विज्ञापन

अब लालगेट से आवास विकास तक चलेगा अभियान
पालिका के अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया, गुरुवार को लालगेट से आवास विकास तिराहे तक अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद चौक से रेलवे स्टेशन का नंबर आएगा। शहर को जाम से मुक्त करने का पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें