फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी में दो वांछितों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ऑनलाइन तीन लाख की ठगी के मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दो वांछितों को पकड़ लिया। दोनों तीन वर्ष से मुकदमे में पकड़ से दूर चल रहे थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस दोनों की ट्रांजिस्ट रिमांड लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के जनपद डोडा निवासी संजय ने वर्ष 2020 में तीन लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की विवेचना दरोगा गुरजोर सिंह कर रहे हैं। विवेचना में राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव परसपुर निवासी विशाल प्रताप सिंह का नाम प्रकाश में आया।
उसके बैंक खाते में धोखाधड़ी कर रुपये ट्रांसफर किए गए थे। रुपये गांव के आदेश कुमार सिंह ने अपने अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिए थे। तभी से जम्मू-कश्मीर पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। इससे पहले दो बार जम्मू-कश्मीर पुलिस दबिश दे चुकी थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस विशाल से पूछताछ कर चुकी थी, लेकिन आदेश पकड़ में नहीं आ रहा था।
विज्ञापन

रविवार रात जम्मू-कश्मीर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से परसपुर गांव में दबिश देकर आदेश व विशाल को पकड़ लिया। पूछताछ में विशाल खुद को निर्दोष बता रहा था। सोमवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस दोनों का ट्रांजिस्ट रिमांड लेकर रवाना हो गई। एसओ दिवाकर प्रसाद सरोज ने बताया कि ऑनलाइन ठगी के मुकदमे में दो वांछितों को जम्मू-कश्मीर पुलिस पकड़कर अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें