फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचाल घाट से जमापुर तक दो घंटे जाम

Sat, 11 Aug 2018 11:05 PM IST
फर्रुखाबाद
विज्ञापन
आगरा में लगा भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सावन माह और हरियाली अमावस्या के चलते शनिवार को गंगा स्नान करने के लिए कांवरियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसके चलते पांचाल घाट पुल से लेकर जमापुर मोड़ तक भीषण जाम लगा रहा।
विज्ञापन



सुबह से ही पांचाल घाट स्थित गंगा तटों पर कांवरियों और श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। कांवरिये ट्रैक्टर, लोडर और पिकअप आदि वाहनों से गंगाजल भरने के लिए पांचाल घाट पहुंचे। पांचाल घाट पुल पर पुलिस बल की व्यवस्था न होने के चलते सुबह आठ बजे जाम लगना शुरू हो गया। करीब आधा घंटा में पांचाल घाट पुल से लेकर जमापुर मोड़ तक रोडवेज बसों, ट्रकों और कारों आदि की दोनों ओर लंबी-लंबी कतारें लग गईं।


जाम इतना भीषण था की दुपहिया वाहन चालक तक नहीं निकल सके। सूचना मिलने के एक घंटे बाद राजेपुर थाना और पांचाल घाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब दस बजे जाम खुलवा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें