फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौक पर डेढ़ घंटे जाम, यातायात पुलिस गायब

विज्ञापन
शहर के चौक पर लगा जाम। अमर उजाला - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शहर के अति व्यस्त चौक पर मंगलवार सुबह ही जाम लग गया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं और दफ्तरों के कर्मचारी भी फंस गए। इससे वह देरी से पहुंच सके। करीब डेढ़ घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यातायात पुलिस अपने हिसाब से ड्यूटी करती है। इसी का नतीजा है कि चौराहों-तिराहों पर मंगलवार को 10 बजे तक नहीं पहुंची। नतीजतन अति व्यस्त चौक पर सुबह नौ बजे ही जाम लग गया।
जाम में स्कूल जाने वाले वाहनों के अलावा स्कूली छात्र-छात्राओं की साइकिलें और दोपहिया वाहन भी फंस गए। करीब डेढ़ घंटे तक वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे।
अफसरों के निर्देशानुसार शहर के व्यस्त चौराहों-तिराहों पर सुबह आठ बजे से गार्ड और यातायात पुलिस मौजूद हो जानी चाहिए, लेकिन 10 बजे तक कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा। इसी का नतीजा रहा कि चौक पर जाम लग गया। इसका खामियाजा नौकरपेशा लोगों और छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन

टीएसआई देवेश कुमार ने बताया कि सोमवार रात श्रीराम बरात थी, सो तीन बजे तक सभी यातायात पुलिस कर्मी ड्यूटी करते रहे। इसलिए देर हो गई होगी। मंगलवार को भी बरात निकलेगी, इसलिए बुधवार को दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें