फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बस अड्डे पर बेहिसाब अतिक्रमण से जाम, कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बस अड्डे के सामने बेहिसाब ठेली-खोमचे वालों की वजह से बस संचालन में ही रही दिक्कतों को देखते हुए डीएम ने सख्त निर्देश दिए। इसके बाद ईओ विनोद कुमार पालिका टीम के साथ बस अड्डा पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने फुटपाथ खाली करने और डस्टबिन हर हाल में रखने के निर्देश दिए। आदेश का पालन न होने पर चालान काटने का अभियान चलेगा।
रोडवेज बस अड्डा के सामने निगम की जमीन और फुटपाथ पर 50 से अधिक ठेली वाले दिन भर खड़े रहते हैं। इससे बसों के आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं डस्टबिन न होने से गंदगी का अंबार रहता है।
जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने मामले को संज्ञान में लेकर ईओ विनोद कुमार को सख्त हिदायत दी। इसके बाद ईओ विनोद कुमार, कर निर्धारण अधिकारी जगजीवन राम, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के अलावा अन्य अधिकारी कर्मचारी बस अड्डा पहुंचे। उन्होंने ठेली वालों से कहा कि वह हर हाल में डस्टबिन रखें। यही नहीं रोडवेज बस अड्डा के सामने का फुटपाथ तुरंत खाली कर दें। सड़क के दूसरी तरफ दुकान लगाएं। यदि जगह खाली नहीं की और डस्टबिन नहीं रखा, तो पालिका चालान काटने की कार्रवाई शुरू करेगी। पुलिस की मदद लेकर कठोर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें