फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिंदी में जहरखुरान गिरोह ने युवक से 10 हजार लूटे

विज्ञापन
लोहिया में भर्ती अनिल। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भिवानी से टूंडला जा रही कालिंदी एक्सप्रेस में एक यात्री को जहरखुरान गिरोह ने शिकार बना लिया। गिरोह के सदस्यों ने यात्री से 10 हजार रुपये लूट लिए। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर के देवरामपुर क्रासिंग पर गुुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे एक युवक बेहोश मिला। सूचना पर पहुंचे यूपी 112 पुलिस के धर्मेंद्र यादव ने एंबुलेंस से युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
उसके पास मिले कागजों से फिरोजाबाद के गांव गोंदई निवासी अनिल (20) पुत्र सूरदास के रूप में शिनाख्त हुई। दोपहर में अस्पताल में होश आने पर अनिल ने बताया कि वह हरियाणा के भिवानी की एक कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन

वह बुधवार की शाम को कालिंदी एक्सप्रेस से टूंडला के लिए सवार हुआ था। रास्ते में उसे किसी ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया। बताया कि उसके पास 10 हजार रुपये थे। ट्रेन में सवार होने के बाद वह देवरामपुर क्रासिंग पर कैसे उतरा पता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें