फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से लौटे परिवार को घर में ही किया आइसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। नगर से सटे गांव पितौरा में विदेश से एक परिवार के लौटनेे की सूचना पर स्वास्थ्य टीम ने वहां जाकर उन्हें घर में ही आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। हालांकि उनकी जांच में सर्दी, जुकाम, बुखार जैसे कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। परिवार के अन्य लोगों को उनसे दूरी बनाए रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

गांव पितौरा निवासी युवक, पत्नी व बच्चे के साथ दुबई में रहकर नौकरी करता है। देश व दुनिया में कोरोना वायरस का खौफ है। लोग घरों को वापस आ रहे हैं। इसके चलते युवक, परिवार लेकर 13 मार्च को गांव आ गया। सीएमओ कार्यालय से सीएचसी की स्वास्थ्य टीम को इस परिवार की स्क्रीनिंग करने को कहा गया, इस पर सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. शोभित व डॉ. अमरेश कुमार टीम के साथ उनके आवास पर पहुंचे।
टीम ने तीनों की जांच की, जिसमें सर्दी, बुखार, जुकाम के कोई लक्षण नहीं पाए गए। डॉ. शोभित ने बताया हालांकि विदेश से लौटा परिवार पूरी तरह स्वस्थ है फिर भी उन्हें घर में ही 14 दिन के लिए आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। परिजनों व विदेश से आए परिवार को मास्क लगाने व अन्य सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें