फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग में 270 वाहनों का चालान

Thu, 02 Jun 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्ण के निर्देश पर जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 270 वाहनों का चालान कर 17 को सीज किया। 20,400 रुपये जुर्माना भी वसूला। अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन


जिले में आए दिन लूटपाट और चेन लूट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने बुधवार को जिले में वाहने चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए। इस दौरान शहर कोतवाली में लालगेट, पांचालघाट, चौक बाजार, आवास विकास तिराहा पर वाहनों को चेक कराया गया। यहां पुलिस ने 46 वाहनों का चालान किया और 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला। कोतवाली फतेहगढ़  में 25 वाहनों का चालान जबकि तीन वाहन सीज किए गए।

मऊदरवाजा पुलिस ने 35 वाहनों का चालान और एक वाहन सीज किया। इस तरह जिले  में 270 वाहनों का चालान हुआ। इसी तरह शमसाबाद क्षेत्र में 50 से अधिक वाहनों का चालान करने के साथ  एक बाइक सीज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें