फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेकर नलकूप चालू कराने प्रकरण की एक्सईएन से जांच रिपोर्ट तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत लेकर नलकूप चालू कराने के मामले में जांच रिपोर्ट तलब
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अधीक्षण अभियंता ने रिश्वत लेकर निजी नलकूप की लाइन बनवा कर चालू कराने के प्रकरण की एक्सईएन से तीन दिन में जांच आख्या मांगी है। इस प्रकरण में जेई को निलंबित किया जा चुका है। प्रकरण में जांच तो एक्सईएन कायमगंज को दे दी गई लेकिन जांच शुरू नहीं हुई। इस पर अमर उजाला में खबर छापी तो एसई ने संज्ञान लिया।
शमसाबाद के गांव पलिया में एक ग्रामीण के नलकूप की बोरिंग फेल होने पर दूसरी बोरिंग कराई गई थी। ‘सौभाग्य’ के ठेकेदार और जेई से मिलकर नई बोरिंग स्थल तक दो पोल की विद्युत लाइन बनवा ली। इसके लिए ठेकेेदार से जेई के लाइनमैन के माध्यम से 30 हजार रुपये लेने की बातचीत का आडियो 10 सितंबर को वायरल हुआ।
विज्ञापन

उसी दिन देर रात मुख्य अभियंता के अनुमोदन पर अधीक्षण अभियंता राकेश वर्मा ने जेई अजय कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। पूरे प्रकरण की जांच एक्सईएन कायमगंज को दी। निगम के अफसरों ने तीन दिन तक जांच शुरू नहीं की। इस संबंध में अमर उजाला ने 14 सितंबर के अंक में खबर प्रकाशित की।
विज्ञापन

इसको डीएम ने गंभीरता से लेकर अधीक्षण अभियंता से पूरे प्रकरण के संबंध में रिपोर्ट मांगी। अधीक्षण अभियंता ने एक्सईएन कायमगंज को नोटिस जारी कर तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें