फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: इंटरमीडिएट के अंकपत्रों आए, वितरण शुरु

Thu, 25 May 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रूखाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा के अंकपत्र डीआईओएस कार्यालय में आ गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश पर अंकपत्रों का वितरण भी शुरू करा दिया गया है। वहीं डीआईओएस ने कहा कि जिन कॉलेजों के यू डायस की फीडिंग पूरी नहीं हे उनको मार्कशीट वितरण के लिए बाद में दी जाएगीं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अंकपत्र बोर्ड से प्राप्त हो गए हैं। कुछ कॉलेजों को अंकपत्रों का वितरण भी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कॉलेजों को यू डायस का डाटा के तहत छात्र-छात्राओं की संख्या फीड करने के आदेश दिए गए थे। अभी तक कई कॉलेजों के प्रधानाचार्यो ने यू डायस का डाटा फीड नहीं किया है। बताया कि बीएसए कार्यालय से आई रिपोर्ट में कई कॉलेजों के डाटा फीड करने के बाद विद्यालयों के पंजीयन में अंतर दिख रहा है। उन्होंने संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर डाटा को संशोधित करने के आदेश दिए। कहा कि सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य यदि डाटा फीडिंग शत प्रतिशत नहीं करते हैं तो उनका वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। डाटा फीडिंग में देरी होने पर प्रधानाचार्यों को स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए। स्पष्टीकरण न देने पर कॉलेज की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें