फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर में 90 और हाईस्कूल में 83 फीसदी सफल

Mon, 16 May 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
जीजीआईसी में खुशी की उड़ान भरती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में हाईस्कूल में 83.69 फीसदी जबकि इंटरमीडिएट में 89.81 फीसदी परीक्षार्थी सफल रहे। मानवी ने इंटर तथा मानसी ने हाईस्कूल में जिला टॉप किया। इंटर का दूसरा और तीसरा स्थान भी छात्राओं के ही खाते में रहा। परीक्षाफल जानने के बाद सफल परीक्षार्थी फूले नहीं समा रहे थे। 
विज्ञापन

 
इस बार इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 20028 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें 17987 सफल रहे। हाईस्कूल  में सम्मिलित परीक्षार्थियों की संख्या 25732 रही। इसमें 21535 ने सफलता अर्जित की। रविवार दोपहर बाद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित हुए। परिणाम जानने के लिए परीक्षार्थी दस बजे से ही साइबर कैफे में कतार लगा लिए थे। जिसको उत्तीर्ण होने की जानकारी मिलती वह खुशी से उछल पड़ता था।

इंटरमीडिएट में जीएसआरकेएस कालेज मोहम्मदाबाद की छात्रा मानवी वर्मा ने 96.2 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया। इसी कालेज की अंजली 96 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे जबकि कायमगंज के सीपी विद्या निकेतन की छात्रा अनन्या रस्तोगी 95.2 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। उधर हाईस्कूल में मानसी चतुर्वेदी 93.33 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान पर रही। सीपी विद्या निकेतन के प्रखर वर्मा व सरस्वती विद्या मंदिर श्यामनगर के वरुण राजपूत 93.1 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान रहे।
विज्ञापन


सीपी विद्या निकेतन कायमंगज की अनन्या रस्तोगी 92.83 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं। इस बार छात्रों को मुंह की खानी पड़ी। एक बार फिर जिले में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर छात्राओं ने परचम लहराया। जिले में इंटर की परीक्षा टाप करने वाली मानवी डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें