फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एक अप्रैल को 18 वर्ष आयु वाले युवाओं का वोट बनाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने एक अप्रैल को 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले युवाओं के वोट बनवाने के निर्देश दिए। एक सप्ताह में बूथों पर व्यवस्थाएं पूरी कर प्रमाणपत्र तलब किया।

जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के चलते सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के नए निर्देशों के क्रम में एक अप्रैल को 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले सभी छात्र /छात्राओं व युवाओं के वोट बना लिए जाएं। 20 से 29 वर्ष के छूटे हुए लोगों के भी वोट बनवाएं जाएं। डीएम ने निर्देश दिए कि विधानसभा क्षेत्र में सभी कॉलेज के प्रधानाचार्यों से मिलकर उन्हें वोटर फार्म उपलब्ध कराएं। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को सभी स्कूलों में शौचालय, पेयजल व बिजली व्यवस्था एक सप्ताह में पूर्ण कर प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी बूथों पर निर्वाचन क्षेत्र संख्या व नाम, बूथ संख्या, डीएम, एडीएम, एसडीएम, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सुपरवाइजर का बीएलओ का मोबाइल नंबर के साथ ही मतदाता शिकायत केंद्र का टोल फ्री नंबर अंकित होना चाहिए। जिन बूथों की वेब कास्टिंग होनी है, वहां का नेटवर्क भी चेक करा लिया जाए। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें