फर्रुखाबाद में स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने शिक्षकों के निलंबन, शिक्षकों के संबद्घीकरण के संबंध में बीएसए से रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट न भेजने पर स्कूल शिक्षा महा निदेशक ने बीएसए को पत्र भेजकर चेतावनी दी है।
इसमें कहा गया कि 17 जुलाई तक अगर मांगी गई सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई गई तो कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
बीएसए लालजी यादव ने बताया कि सभी सूचनाएं भेज दी गई हैं। किसी कारण मेल नहीं मिल पाई होगी। इस कारण दोबारा से मेल के माध्यम से सूचनाएं भेजी जा रही हैं।