फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आचार संहिता में फंस गई आशियानों की किस्त

Tue, 11 Apr 2023 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आचार संहिता के पेंच में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (पीएम आवास) के तहत करीब 1500 लाभार्थियों की प्रथम व द्वितीय किस्त फंस गई है। नगर पालिका चुनाव बाद ही अब लाभार्थियों के खातों में किस्त जाएगी।
विज्ञापन

पीएम आवास योजना के तहत करीब 1500 लाभार्थियों के खातों में प्रथम किस्त (50 हजार) व द्वितीय किस्त (डेढ़ लाख) भेजने के लिए शुक्रवार को जनपद को 12.39 करोड़ का बजट मिला था। तीन दिन अवकाश होने के चलते सोमवार को लाभार्थियों के खातों में जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय (डूडा) के माध्यम से किस्त भेजी जानी थी।
रविवार को नगर पालिका चुनाव की घोषणा होते ही आचार संहिता लग गई, जिसके चलते अब लाभार्थियों को किस्त के लिए इंतजार करना होगा। प्रभारी परियोजना अधिकारी एवं अतिरिक्त एसडीएम गजराज सिंह ने बताया कि आचार संहिता हटने के बाद ही अब लाभार्थियों के खातों में किस्त (धनराशि) भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि किस्त आवंटन के लिए 12.39 करोड़ का बजट शुक्रवार को मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें