फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ओपीडी से डॉक्टरों के कमरे तक धक्का-मुक्की

Tue, 11 Apr 2023 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में सोमवार को बेशुमार भीड़ रही। पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कमरे के बाहर धक्का-मुक्की होती रही। खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों को दोपहर में दवाएं मिल सकीं। कई मरीज बिना दिखाए ही लौट गए। हड्डी के रोगियों को इमरजेंसी में बैठे ईएमओ ने दवाएं लिखकर औपचारिकता पूरी की।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। 31 मार्च को वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अशोक कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद पूरा भार हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज पांडेय पर है। सोमवार को ओपीडी में मरीजों की बेशुमार भीड़ रही। डेढ़ बजे तक 930 पर्चे बनाए गए। इनमें से करीब 300 मरीज फिजीशियन के पहुंचे। मगर वह सुबह से ही भर्ती मरीजों को देखने चले गए। दोपहर करीब पौने 12 बजे अपने कमरे में पहुंचे, तो भीड़ ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। गार्ड ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। बड़ी संख्या में मरीज बिना दवा लिए ही लौट गए। आर्थो सर्जन डॉ. रिषिकांत वर्मा दिव्यांग बोर्ड में गए, तो हड्डी रोगियों को इमरजेंसी में बैठे ईएमओ डॉ. अतुल कुमार ने दवाएं लिखीं। कुत्ता काटे, दांत, आंख के रोगियों की भी खासी भीड़ रही।
एक युवक अस्पताल कर्मियों जैसी सफेद ड्रेस पहनकर महिलाएं के पर्चा काउंटर पर खड़ा हो गया। उसने कई पर्चे बनवाए। लाइन में लगी महिलाओं ने विरोध किया तो वह अकड़ गया। इस पर महिलाओं ने विवाद शुरू कर दिया। कर्मियों ने फटकार लगाकर उसे हटाया।
विज्ञापन


इमरजेंसी में एक युवक चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे। ईएमओ डॉ. अतुल कुमार ने इन्कार कर दिया। इस पर सीएमएस सिफारिश करने पहुंचे। सीएमएस ने प्रमाण पत्र पर दस्तखत करने को कहा, तो डॉ. अतुल ने मना कर दिया। कहा कि व्यक्ति को छह माह से जानना जरूरी है। उनकी अभी चंद दिन पहले ही नियुक्ति हुई है। लिहाजा वह नहीं करेंगे।
दोपहर करीब 12 बजे दो युवकों ने ओपीडी के सामने नो पार्किंग में बाइक खड़ी कर दी। वहां से गुजर रहे सीएमएस ने देखा, तो उन्होंने गार्डों को आवाज दी। खाना खा रहे गार्डों के पहुंचने से पहले ही वहीं खड़े एक बुजुर्ग ने युवकों से बाइक अलग खड़ी करने की सलाह दे दी। इससे गुस्साए युवकों ने बुजुर्ग के कई थप्पड़ मार दिए और बाइक लेकर फरार हो गए। उन्होंने गार्डों को भी देख लेने की धमकी दी। जैसे ही दबंगों ने थप्पड़ मारे, तो सीएमएस अंदर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें